Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Pelting : …और बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम में अचानक मचा बवाल, काफिले पर पथराव,किसी तरह बचकर बाहर निकले सांसद जी

Pelting : …और बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम में अचानक मचा बवाल, काफिले पर पथराव,किसी तरह बचकर बाहर निकले सांसद जी

UP Update News, Gonda, BJP MP Brij Bhushan Program, Sudden  Fight Started, Pelting :  उत्तर प्रदेश के गोंडा में बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम में शनिवार को जमकर बवाल हुआ। सेल्फी लेने के चक्कर में दो प्रधान समर्थकों में मारपीट हो गई। दोनों तरफ के पथराव के साथ ही कुर्सियां एक-दूसरे पर फेंकी गईं। बृजभूषण शरण सिंह के काफिले पर भी पथराव किया गया। बवाल बढ़ता देख सुरक्षा कर्मियों ने सांसद को वहां से बचाकर बाहर निकाला। सांसद बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यक्रम में शामिल होने कटरा बाजार विधानसभा के बरबट में पहुंचे थे। ये बवाल कार्यक्रम खत्म होने के बाद हुआ है।

बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज बीजेपी से जुड़ने जा रहा है, देश में मोदी लाल

सांसद बृजभूषण सिंह ने कहा, “बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज बीजेपी से जुड़ने जा रहा है। इस समय देश के अंदर मोदी लहर चल रही है। विपक्ष हमेशा एकजुट होता है, लेकिन देश की जनता हमेशा पीएम मोदी के साथ है। आज यहां किसी पर महंगाई का कोई असर नहीं दिख रहा है। पीएम मोदी का रथ कोई नहीं रोक सकता, क्योंकि उनका रथ जनता चला रही है। उनका रथ हिंदू-मुस्लिम अमीर गरीब सब मिलकर चला रहे हैं।”

Share this:

Latest Updates