Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand weather update : भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच आज शाम या रात तक जमशेदपुर, पाकुड़, गोड्डा, दुमका समेत इन जिलों में होगी बारिश

Jharkhand weather update : भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच आज शाम या रात तक जमशेदपुर, पाकुड़, गोड्डा, दुमका समेत इन जिलों में होगी बारिश

Weather News and Analysis, weather report, Jharkhand weather update, weather report, Jharkhand news : झारखंड में चल रहे हीटवेब और भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पाकुड़, उपराजधानी दुमका, गुड्डा और साहिबगंज जिले में कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ मैं गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान कुछ जगहों पर वज्रपात होने की भी आशंका जताई गई है। मौसम केंद्र रांची के अनुसार इस दौरान हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। बारिश और तेज हवा के कारण उपर्युक्त जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम केंद्र ने  बारिश के दौरान मेघ गर्जन के साथ-साथ वज्रपात की भी आशंका जताई है। बारिश के दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। 

 गोड्डा रहा सबसे गर्म, बोकारो सबसे ठंडा

मौसम केंद्र रांची की सूचना के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड में गोड्डा सबसे गर्म जिला रहा। यहां 46.5 डिग्री सेल्सियस उच्चतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं बोकारो में सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा। बोकारो का न्यूनतम तापमान 26.1डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य में बारिश की स्थिति अभी भी बहुत खराब है। लेकिन पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे ज्यादा बारिश रांची के खलारी में हुई। यहां 5.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।

20 -21 जून के पहले नहीं मिलेगी गर्मी से राहत

राज्य के अमूमन सभी जिलों में कई दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा है। पारा 40 के आंकड़े को पार कर चुका है। राजधानी रांची सहित कई जगहों पर धूप की तपिश के साथ भीषण लू चल रही है। शाम के वक्त भी राजधानी गर्म बना हुआ है। बिल्कुल हवा नहीं चल रही है। गर्मी के कारण झारखंड के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। मौसम विभाग ने गर्मी का अलर्ट जारी किया है और इसके साथ ही बताया है कि 20-21 जून के पहले गर्मी में कमी आने का कोई चांस नहीं दिख रहा है। अब मॉनसून के प्रवेश के साथ ही झारखंड के मौसम में थोड़ी नरमी आएगी।

temperature Jharkhand
temperature Jharkhand 2
temperature Jharkhand 1

Share this:

Latest Updates