Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

National weather update : अब मिलने वाली है गर्मी से राहत, झारखंड- बिहार और पश्चिम बंगाल में मानसून के आगे बढ़ने की अनुकूल हुईं परिस्थितियां

National weather update : अब मिलने वाली है गर्मी से राहत, झारखंड- बिहार और पश्चिम बंगाल में मानसून के आगे बढ़ने की अनुकूल हुईं परिस्थितियां

Weather News and Analysis, Cyclone viper joy, Weather News and Analysis, weather report, National weather update, National weather update Cyclone viper joy, Weather News and Analysis, weather report : चक्रवात बिपारजॉय के अवशेष को पूर्वोत्तर राजस्थान पर एक डिप्रेशन के रूप में है। यह पूर्व उत्तर-पूर्व दिशा में आगे बढ़ना जारी रखेगा और यह कम दबाव वाले क्षेत्र में कमजोर हो सकता है। स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार अगले दो दिनों में दक्षिण प्रायद्वीप और बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। निचले स्तरों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोत्तर बिहार पर बना हुआ है। इस चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से झारखंड होते हुए छत्तीसगढ़ तक एक ट्रफ रेखा जा रही है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पूर्व और इससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है।

अगले 24 घंटों के दौरान देश के मौसम ऐसा रहेगा हाल

अगले 24 घंटों के दौरान, असम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पश्चिम मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर बिहार, तटीय ओडिशा, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत, तटीय आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, लक्षद्वीप, दिल्ली एनसीआर, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान ऐसा रहा देश का मिजाज

पिछले 24 घंटों के दौरान असम के पश्चिमी भागों, उप- हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, दक्षिण पूर्व राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी वर्षा हुई। पूर्वोत्तर बिहार, तटीय ओडिशा, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई।पूर्वोत्तर भारत, तटीय आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, लक्षद्वीप, दिल्ली एनसीआर, पूर्वोत्तर राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। राजस्थान के पश्चिमी भागों, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, आंतरिक कर्नाटक और उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। आंतरिक ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू चली।

Share this:

Latest Updates