Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bollywood update: अभिनेता धर्मेंद्र के परिवार में नहीं है सब कुछ ठीक-ठाक, सनी देओल के पुत्र करण की शादी में आखिर क्यों नहीं पहुंची ड्रीम गर्ल हेमामालिनी

Bollywood update: अभिनेता धर्मेंद्र के परिवार में नहीं है सब कुछ ठीक-ठाक, सनी देओल के पुत्र करण की शादी में आखिर क्यों नहीं पहुंची ड्रीम गर्ल हेमामालिनी

Bollywood news, Bollywood pulse, Mumbai News, marriage ceremony, actor Sunny Deol son Karan Deol, : फ़िल्म अभिनेता सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल 18 जून को दृशा आचार्य के साथ शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने अपने परिवार और करीबियों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। सोशल मीडिया पर भी करण – दृशा की प्री-वेडिंग सेरेमनी से लेकर शादी तक की तस्वीरें, वीडियो छाई रहीं। करण की बारात में सनी देओल, बॉबी, अभय देओल और दादा धर्मेंद्र बाराती बनकर नाचते दिखे। वहीं धर्मेंद्र की पहली पत्नी और सनी देओल की मां प्रकाश कौर भी अपने पोते की शादी में पहुंचीं, लेकिन, हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल करण की शादी में कहीं नजर नहीं आईं। करण की बुआ ईशा-अहाना भी इन सभी अवसरों पर कहीं नहीं दिखीं।

अटकलों का बाजार, दूरी बनाए रखने की मजबूरी भी

बहरहाल, करण की शादी में हेमा के नहीं पहुंचने पर अटकलों का बाजार गर्म है। कहा जा रहा है कि भाजपा सांसद और बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हेमा अपने पति धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर और उनके परिवार से एक सम्मानजनक दूरी बनाए रखना चाहती हैं। इसलिए वह शादी में शरीक नहीं हुई।

धर्मेंद्र की पहली पत्नी ने भी हेमा से कर रखा है किनारा

कहा जाता है कि हेमा मालिनी ने 1980 में जब से धर्मेंद्र से शादी की है, सिर्फ हेमा ही नहीं, प्रकाश कौर भी हेमा और उनकी दोनों बेटियों से दूर-दूर रहती आईं हैं । ईशा और अहाना की शादी में भी प्रकाश ने दूरी बनाए रखी।

सलमान से लेकर दीपिका तक नजर आईं

करण देओल और दृशा आचार्य ने मुंबई के सबसे फेमस होटल ताज लैंड्स एंड होटल में ग्रैंड रिसेप्शन रखा था, जिसमें सलमान खान से लेकर दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर सहित बॉलीवुड के कई बड़े स्टार और नामी हस्तियां शामिल हुई थी।

Share this:

Latest Updates