Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dharma-Karma, Spirituality : बड़े काम का आटा, गरीबी मिटाए, संपन्न्ता लाए, आप आजमा कर देखें

Dharma-Karma, Spirituality : बड़े काम का आटा, गरीबी मिटाए, संपन्न्ता लाए, आप आजमा कर देखें

Vastu Shastra, Jyotishi upay : आटा को सिर्फ पेट भरने की वस्तु न समझें। वास्तु, ज्योतिष व तंत्र शास्त्र में इसकी विशेष महत्ता के वर्णन मिलते हैं। यह गरीबी मिटाने और संपन्नता लाने का वाहक है। अगर आपके पास भी पैसे नहीं टिकते, वेतन आने से पहले ही उसका हिसाब लग जा रहा है, बिना वजह के पैसे खर्च हो जा रहे हैं तो नीचे सुझाए उपाय करें, फिर देखें कैसे बदलती ही आपकी दशा….

  • आटे के डब्बे में पांच तुलसी के पत्ते और दो केसर के दाने रखें। कुछ ही समय में आपको शुभ फल मिलने शुरू हो जाएंगे। पैसों की तंगी दूर होने लगेंगी।
  • गुरुवार को आटे में थोड़ा हल्दी मिलाकर गाय को खिलाने से आय में वृद्धि होती है। साथ ही इस उपाय से घर की नकारात्मक उर्जा दूर होती है। रुके हुए धन की प्राप्ति भी होती है।
  • सौभाग्य की प्राप्ति के लिए आटे में थोड़ी सी मात्रा में चीनी मिलाकर चीटियों को खिलाएं। ऐसा करने से धन संबंधी सभी समस्याएं हमेशा के लिए दूर होती हैं और भाग्य का साथ मिलता है। इसके अलावा शनि, राहु और केतु के अशुभ प्रभावों से भी मुक्ति मिलती है।
  • रविवार के दिन गुड़ और आटे से मीठी पूड़ियां बना लें और लाल गाय को खिलाएं। तंत्रशास्त्र की मानें तो ऐसा करने से नौकरी व व्यवसाय से संबंधित सभी समस्याएं खत्म होती हैं। साथ ही जीवन में ग्रहों के देवता सूर्य का शुभ प्रभाव प्राप्त होता है।

नोट : (याद रखें ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन उपायों के विशेष फल प्राप्त करने के लिए शनिवार के दिन ही गेहूं पिसवाएं। इसमें थोड़ा चना भी मिला दें। ऐसा करने से आय के स्त्रोत बढ़ते हैं। घर के सदस्यों के रिश्तों में मिठास बनी रहती है।)

Share this:

Latest Updates