Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Monsoon Mood Update : झारखंड में धीरे-धीरे फैल रहा मानसून, आज से 26 जून तक कई हिस्सों में होगी बारिश

Monsoon Mood Update : झारखंड में धीरे-धीरे फैल रहा मानसून, आज से 26 जून तक कई हिस्सों में होगी बारिश

Jharkhand Weather Mood Update, Ranchi, Monsoon Spreading Slowly In Whole State : झारखंड में मानसून का आगमन हो चुका है मगर यह चारों ओर धीरे-धीरे फैल रहा है। मानसून का असर दिखना भी शुरू हो गया है राजधानी रांची सहित अन्य कई शहरों में अधिकतम तापमान में तीन से 4 डिग्री की गिरावट आई है। सुबह के बाद मौसम में गर्मी रह रही है लेकिन उसका तीखापन कम है। रांची मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, राज्य के ज्यादातर हिस्सों मे अगले तीन दिन बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 23 जून से लेकर 25 और 26 जून को राज्य के कई हिस्सों में बारिश होगी। पड़ोसी राज्यों में मानसून का असर देखा जा रहा है। संभावना है कि बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में मानसून का असर अब झारखंड में भी दिखने लगे।

अभी भी छाए रहेंगे बादल, जगह-जगह होती रहेगी बारिश

मौसम वैज्ञानिक डॉ अभिषेक आनंद के मुताबिक, आज भी राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। संताल परगना के रास्ते मानसून ने दस्तक दी और सबसे पहले साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, गोड्डा और देवघर जैसे जिलों में बारिश हुई है। संताल परगना, हजारीबाग, गढ़वा व पलामू में बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे के आंकड़े पर नजर डालें तो हजारीबाग में सबसे अधिक 98.5 मिमी बारिश हुई है। 23 जून से 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलने की उम्मीद है। आज जिन इलाकों में बारिश की संभावना जाहिर की गयी है उनमें राज्य के उत्तरी छोटानागपुर के जिले शामिल है। 

Share this:

Latest Updates