Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Grand Car : शुरू हो चुकी है मारुति इनविक्टो की बुकिंग,आप भी चाहें तो देख लें खासियत, अगले माह…

Grand Car : शुरू हो चुकी है मारुति इनविक्टो की बुकिंग,आप भी चाहें तो देख लें खासियत, अगले माह…

National News Update, Booking Started For Maruti INVICTO, Car Launching In July : देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) हर मायने में अपने ग्राहकों को खुश और संतुष्ट रखने के प्रति गंभीर रहती है। अभी हाल ही में इसने अपनी प्रीमियम यूवी इनविक्टो (INVICTO) की बुकिंग शुरू कर दी है। मारुति ने 3-Row वाली यूटिलिटी व्हीकल के लॉन्च से पहले उसकी बुकिंग (INVICTO Pre-Launch) शुरू की है। कंपनी नेक्सा प्लेटफॉर्म के जरिए INVICTO की बिक्री करेगी। कोई भी व्यक्ति मारुति के नेक्सा डीलरशिप पर जाकर या फिर नेक्सा की वेबसाइट के जरिए इस यूटिलिटी व्हीकल की बुकिंग करा सकता है। कंपनी इस प्लेटफॉर्म के जरिए इग्निस, बलेनो और ग्रैंड विटारा जैसे पॉपुलर मॉडल की गाड़ियों की बिक्री करती है।

आप भी ऐसे करा सकते हैं बुकिंग 

अगर कोई व्यक्ति मारुति की इस आगामी कार को खरीदना चाहता है तो वह किसी भी नेक्सा शोरूम पर विजिट करके 25,000 रुपये के भुगतान के साथ प्री-बुकिंग करा सकता है। www.nexaexperience.com पर लॉग-इन करके भी बुकिंग कराई जा सकती है।

एडवांस टेक्नोलॉजी, मजबूत डिजाइन

मारुति ने कहा है कि नेक्सा ग्राहकों की आधुनिक जरूरतों को देखते हुए कंपनी INVICTO को लॉन्च करने की तैयारी में है. नई INVICTO ऐसे ग्राहकों के लिए उपयुक्त होगी जो ऐसी कार खरीदना चाहते हैं जिसमें एसयूवी एवं एमपीवी दोनों के फीचर्स हों. मारुति की यह नई कार ऐसे लोगों को पसंद आएगी जो मजबूत डिजाइन के साथ-साथ बेस्ट-इन क्लास पैसेंजर रूम, खूब सारा कार्गो स्पेस, दमदार परफॉर्मेंस, एडवांस टेक्नोलॉजी और कई अन्य तरह के यूटिलिटी फीचर्स चाहते हैं।

जुलाई में लॉन्च होगी यह कार

कंपनी ने अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल के जरिए INVICTO के लिए बुकिंग ओपन कम्पेन की शुरुआत की है। कंपनी पांच जुलाई, 2023 को नई INVICTO को लॉन्च करेगी। मारुति इस लॉन्च के लिए जोर-शोर से तैयारियों में जुट गई है।

Share this:

Latest Updates