Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bomb Threat : स्पाइसजेट के ऑफिस में बम की धमकी से मच गया हड़कंप, इसके बाद जो हुआ…

Bomb Threat : स्पाइसजेट के ऑफिस में बम की धमकी से मच गया हड़कंप, इसके बाद जो हुआ…

Haryana Update News, Gurugram, Threat Of Bomb In Spicejet Office : शुक्रवार को हरियाणा के गुरुग्राम के उद्योग विहार में स्पाइस जेट ऑफिस में बम की धमकी से आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही उद्योग विहार थाना पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गया। कंपनी कार्यालय का सघन निरीक्षण करने पर अधिकारियों को किसी भी प्रकार का विस्फोटक नहीं मिला।

लैंडलाइन पर आया गुमनाम कॉल

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को एयरलाइंस कार्यालय में लैंडलाइन पर एक गुमनाम कॉल आई, जिसमें परिसर के अंदर बम होने की चेतावनी दी गई। बकौल पुलिस, पीसीआर-11 प्रभारी हेड कांस्टेबल संदीप कुमार को स्पाइसजेट के अधिकारी ने सूचना दी कि उनके कार्यालय के लैंडलाइन फोन पर एक व्यक्ति ने कॉल कर कहा कि कार्यालय में बम रखा गया है जो जल्द ही फट जाएगा।

2 घंटे तक चला तलाशी अभियान

सूचना के बाद पुलिस टीम बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची और पूरी इमारत खाली करा ली गई। पुलिस ने बताया कि करीब दो घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद कंपनी के कार्यालय में कोई बम नहीं मिला। एसीपी (उद्योग विहार) सतेंद्र कुमार ने कहा कि आगे की जांच के लिए आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत उद्योग विहार पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Share this:

Latest Updates