Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Foreign Tour : चलो चलें दुनिया की सैर करने, वहां जहां नहीं चाहिए वीजा

Foreign Tour : चलो चलें दुनिया की सैर करने, वहां जहां नहीं चाहिए वीजा

Enrich Your Experience, Visa Free Countries For Trip, जीवन के अनुभव को समृद्ध करने में देशाटन का भी बड़ा महत्व है। चाहे देश में करें या विदेश में। हम जानते हैं कि विदेश में सैर करने के लिए वीजा की जरूरत होती है। लेकिन, दुनिया के कुछ ऐसे खूबसूरत देश भी हैं, जहां जाने ,रुकने और घूमने के लिए वीजा की जरूरत नहीं है। आज हम ऐसे ही देशों की चर्चा करते हैं। आप इन देशों में केवल अपने पासपोर्ट से 1 से 3 महीने आराम से घूम सकते हैं।

इन खूबसूरत देशों की पहचान

हम सभी जानते हैं कि भूटान एक बेहद खूबसूरत देश है। केवल भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी भी भूटान आने का सपना देखते हैं। भूटान प्राकृतिक सुंदरता के साथ साथ बेहद ही शानदार जगहों के लिए बहुत प्रसिद्ध है। यहां पर भारतीयों को बिना वीजा यात्रा करने की इजाजत कुछ शर्तों पर मिलती है। यहां पर आपको वीजा के लिए आईडी प्रूफ देना होगा। बिना वीजा के घूमने के लिए एक फिजी एक बेहतर विकल्प है। साथ ही मालदीव के बाद अब कपल्स ने फिजी को भी अपने हनीमून की सूची में शामिल कर लिया है। 

कपल्स के लिए मॉरीशस फेवरेबल

उन देशों की लिस्ट में मॉरीशस का भी नाम शामिल है जहां बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। मॉरीशस में आप बीच और जंगलों के बीच घूमने जा सकते हैं। कपल्स के बीच मॉरीशस सबसे फेवरेट है। आप अपने पलों को यादगार बनाने के लिए भी इस जगह को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। हर किसी का एक बार नेपाल घूमने का सपना तो होता ही है। इसके साथ ही भारतीयों के लिए एक बेहद अच्छी बात ये है कि इस देश में घूमने के लिए आपको अधिक पैसे की भी जरूरत नहीं होती है। इसके साथ ही भारतीयों को यहां वीजा की जरूरत नहीं है।

छुट्टियां बिताने के लिए बारबाडोस

कैरेबियाई देश बारबाडोस गर्मी की छुट्टियों के लिए एक बेहतर ऑप्शन है। यह पर आप अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए जा सकते हैं। ट्रिनिडाड और टोबैगो बिल्कुल गोवा जैसे दिखते हैं और घूमने के लिए आपको ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा और यह भी आपके घूमने के लिए एक बेहतर जगह है।

Share this:

Latest Updates