Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Terrorist Killing : एनकाउंटर में भारतीय जवानों ने आतंकी को मार गिराया, जारी है सर्च अभियान

Terrorist Killing : एनकाउंटर में भारतीय जवानों ने आतंकी को मार गिराया, जारी है सर्च अभियान

National News Update,Jammu Kashmir, Kulgam, Jawans Killed Terrorist In Encounter : 

मंगलवार की सुबह जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में इस आतंकवादी ढेर कर दिया है। सुरक्षा बलों के मुताबिक इस ऑपरेशन में एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया है।

हथियार गोला बारूद सहित कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद

 कश्मीर जोन पुलिस ने एक ट्वीट के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि आतंकी की पहचान और इसके कनेक्शंस का पता लगाया जा रहा है। इस आतंकवादी के पास से हथियार और गोला-बारूद सहित कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। तलाश जारी है।

इसके पहले कुपवाड़ा में मारे थे 4 आतंकी 

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर से आतंक का सफाया करने के लिए सेना और जम्मू-कश्मीर की पुलिस एक्टिव हैं। दोनों के संयुक्त ऑपरेशन के जरिये आतंकवादियों को ढेर (Terrorist Shot Down) किया जा रहा है। इससे पहले कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने 4 आतंकवादियों को मार गिराया था। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, यह आतंकवादी POK की तरफ से भारत में घुसपैठ करने की कोशिश में लगे थे।

Share this:

Latest Updates