Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Monsoon Fresh Mood : झारखंड में बरसता रहेगा पानी, आज तेज हवाओं और वज्रपात का अलर्ट

Monsoon Fresh Mood : झारखंड में बरसता रहेगा पानी, आज तेज हवाओं और वज्रपात का अलर्ट

Jharkhand Update News, Ranchi Monsoon Fresh Mood, Rain Continues : मानसून अब झारखंड में पूरे मिजाज में है। उसका असर पूरे झारखंड में व्याप्त हो चुका है। हर जगह बारिश कल भी हुई थी, आज भी हो रही है और 28 जून तक जारी रहेगी। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात का असर झारखंड में रांची समेत आसपास जिले में सोमवार को बारिश और हवा के कारण तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई है। रांची का अधिकतम पारा 28.2 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। रविवार को पारा 29.4 डिग्री था। आज का न्यूनतम तापमान और आधा डिग्री सेंटीग्रेड घटा है। इस बीच सोमवार को चतरा की लेम पंचायत के सिंहपुर गांव में बारिश के साथ हुई वज्रपात में एक युवक की मौत हो गई। मृतक सिकंदर कुमार और घायल गुजर साव मवेशी चराने जंगल में गए हुए थे। इसी दौरान तेज हवा के साथ हुए वज्रपात में मौत हो गई।

खूंटी में सबसे ज्यादा बारिश

रांची के माैसम विभाग ने राज्य में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की चेतावनी दी है। माैसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि 27 और 28 जून काे पूरे राज्य में बारिश हाेगी। तेज हवा भी चल सकती है। खूंटी में सबसे ज्यादा 53 मिमी बारिश हुई है। बोकारो में 5 एमएम, जामताड़ा में 2 एमएम, सिमडेगा में 3 एमएम, पलामू में 4.4 मिमी और लोहरदगा में 3 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

Share this:

Latest Updates