Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

क्या जारी है राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, अचानक साइकिल बनाने वालों…

क्या जारी है राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, अचानक साइकिल बनाने वालों…

National News Update, New Delhi, Rahul Gandhi Suddenly Reached To Cycle Mechanic Shop : देश की राजधानी दिल्ली के करोल बाग में कल अचानक राहुल गांधी साइकिल बनाने वालों की दुकान में पहुंच गए। उन्होंने साइकिल व्यापारियों और साइकिल बनाने वालों से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने बाइक की दुकान में जाकर भी लोगों से बात की। बाइक मैकेनिक की दुकान पर भी राहुल गांधी ने बाजार में आने वाली समस्याओं पर बात की। इस दौरान वह बाइक रिपेयर करने की टेक्निक भी सीखते नजर आए।

भारत के पहियों को गतिमान रखने वाले

इन लोगों साथ अपनी बातचीत की तस्वीरें फेसबुक पर पोस्ट की और लिखा, ‘‘रिंच (नट बोल्ट कसने का औजार) घुमाने वाले और भारत के पहियों को गतिमान रखने वाले हाथों से सीख रहा हूं।’’ कांग्रेस ने भी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष की तस्वीरें फेसबुक पर साझा की हैं, जिनमें वह मोटरसाइकिल ठीक करना सीखते हुए और मैकेनिक से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं।

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा

लोगों के बीच इस बात की चर्चा हो रही है कि क्या राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जारी है। याद करिए, भारत जोड़ो यात्रा के बाद से ही राहुल गांधी आम लोगों से मुलाकात और बातचीत करते अक्सर नजर आ जाते हैं। इससे पहले उन्होंने ट्रक ड्राइवरों से मुलाकात की थी और दिल्ली से चंडीगढ़ तक की यात्रा ट्रक से ही की थी। कर्नाटक चुनाव के दौरान राहुल बेंगलुरु में एक डिलीवरी बॉय के साथ स्कूटर की सवारी करते देखे गए थे, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 

Share this:

Latest Updates