Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Fire In Mini Bus : …और देखते ही देखते चलती मिनी बस में अचानक लग गई आग, जान बचाकर इधर-उधर…

Fire In Mini Bus : …और देखते ही देखते चलती मिनी बस में अचानक लग गई आग, जान बचाकर इधर-उधर…

Bihar Update News, Begusarai, Mini Bus Caught Fire On : गुरुवार को बिहार के बेगूसराय में अचानक चलती मिनी बस में आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। लोग इधर-उधर जान बचाकर भागने लगे। यह पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के कपस्या चौक स्थित एनएच 31 के समीप की है।

घटनास्थल पर पहुंची दमकल कर्मियों की टीम

बताया जा रहा है कि बस में बैठे यात्रियों ने जैसे तैसे उस बस से कूदकर अपनी जान बचाई। तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से बीच सड़क पर अचानक मिनी बस में आग लगी हुई है। फिलहाल इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह अपने स्तर से आग बुझाने में जुटे हुए हैं।  इस घटना की सूचना दमकल दफ्तर को दी गई। मौके पर दमकल कर्मी की टीम आग बुझाने में जुटे हुए हैं। अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मिनी बस में आग कैसे लगी। फिलहाल नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। 

Share this:

Latest Updates