Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ODISHA : MLA ने भीड़ पर चढ़ा दी गाड़ी,10 पुलिसकर्मियों सहित कई लोग जख्मी,लोगों ने विधायक को यूं धुना कि…

ODISHA : MLA ने भीड़ पर चढ़ा दी गाड़ी,10 पुलिसकर्मियों सहित कई लोग जख्मी,लोगों ने विधायक को यूं धुना कि…

Odisha (ओडिशा) में यूपी के लखीमपुर खीरी जैसी घटना 12 मार्च को देखने को मिली यहां एक मेंबर ऑफ लेजिसलेटिव असेंबली यानी विधायक (MLA) ने भीड़ पर गाड़ी चढ़ा दी। बीजू जनता दल के विधायक प्रशांत कुमार जगदेव खुर्दा जिले के बानापुर में भीड़ पर अपनी कार कथित तौर पर चढ़ा दी। पुलिस ने यह जानकारी दी है। घटना बानापुर प्रखंड कार्यालय के पास दिन में करीब 11 बजे हुई, जहां प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए परोक्ष चुनाव चल रहा था।

घायल एमएलए अस्पताल में भर्ती

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने विधायक को बुरी तरह पीटा, जिन्हें पहले टांगी अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में भुवनेश्वर के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। भीड़ ने जगदेव की कार क्षतिग्रस्त कर दी और पलट दी। खुर्दा के एसपी अलेख चंद्र पाही ने मीडियाकर्मियों से कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भाजपा समर्थित पंचायत समिति के सदस्य जब चुनाव के लिए एक रैली में प्रखंड कार्यालय में प्रवेश कर रहे थे, विधायक वहां पहुंचे और भीड़ में अपने वाहन को घुसाने की कोशिश की। पुलिस कर्मियों और कुछ लोगों ने विधायक को भीड़ में जाने से रोकने का प्रयास किया। एसपी ने कहा कि घटना में बानापुर आईआईसी, विधायक, एक पत्रकार और कम से कम छह लोगों सहित दस पुलिस कर्मी घायल हो गए।

Share this:

Latest Updates