Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Life Threat : युवक ने पीएम मोदी को दी गोली मारने की धमकी, ‘आदिपुरुष’ फिल्म को लेकर…

Life Threat : युवक ने पीएम मोदी को दी गोली मारने की धमकी, ‘आदिपुरुष’ फिल्म को लेकर…

National News Update, Haryana, Sonipat, Threat To Shoot PM Modi : शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गोली मारने की धमकी देने के एक वायरल वीडियो के आधार पर हरियाणा के सोनीपत में केस दर्ज किया गया है। वीडियो में युवक अपने आप को हरियाणा का बदमाश और गांव मोहाना, सोनीपत का रहने वाला बता रहा है। वीडियो में कह रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी मेरे सामने आ जाएं तो मैं गोली मार दूंगा। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।

पुलिस मामले की छानबीन कर वीडियो में धमकी देने वाले युवक का सुराग लगाने में जुटी है।

आदिपुरुष फिल्म को लेकर लोगों की राय जानने की बात

सोनीपत के मोहाना थाना के इंस्पेक्टर राजपाल ने केस दर्ज कराया है। उसने बताया कि वह EHC राजेन्द्र, CT देवेंद्र के साथ सरकारी गाड़ी में गश्त पर था। गाड़ी को ड्राइवर EHC सुरेंद्र चला रहा था। इसी बीच वे गोहाना रोड़ पर गांव बादशाहपुर माच्छरी में पहुंचे। इस दौरान उनके निजी फोन पर एक वीडियो क्लिप सिपाही ओमकार ने वॉट्सऐप पर भेजी। इंस्पेक्टर राजपाल का कहना है कि उसने वीडियो क्लिप को चलाया तो उसमे एक न्यूज एंकर आदिपुरुष फिल्म के बारे मे लोगों से राय जान रही है। वीडियो में एक नौजवान लड़का टोपी पहने हुए अपने आप को हरियाणा का बदमाश बता रहा है। उसने कहा कि वह गांव मोहाना जिला सोनीपत का रहने वाला है। वीडियो में देश के प्रधानमंत्री मोदी को गोली मारने की धमकी दे रहा है। कह रहा है कि मोदी मेरे सामने आ जाएं तो मैं गोली मार दूंगा।

Share this:

Latest Updates