Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dharma-Karma, Spirituality and Astrology : सोमवार को करें कुछ ऐसा कि खुल जाए आपकी बंद किस्मत का ताला

Dharma-Karma, Spirituality and Astrology : सोमवार को करें कुछ ऐसा कि खुल जाए आपकी बंद किस्मत का ताला

Religious news, Dharm- adhyatm, Somwar ka upay, hindu dharm, Sanatan Dharm : हमारे सनातन धर्म में सप्ताह के हर दिन का अपना खास महत्व है और यह दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित है। बात सोमवार की करें तो हिंदू धर्म में यह दिन बेहद महत्वपूर्ण है, जो कि  भगवान शिव को समर्पित है।  मान्यता है कि इस दिन अगर भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाए तो भोलेनाथ की विशेष कृपा भक्तों पर होती है। अगर इस दिन आप कुछ खास उपाय करते हैं तो भगवान शिव के आशीर्वाद से आपके बंद किस्मत का दरवाजा खुल जाता है। आइए बताते हैं क्या करें इस दिन…

✓सोमवार को शिव को तिल और जौ अर्पित करें। ऐसा करने से पापों से मुक्ति मिलती है।

✓नंदी शिव के प्रिय हैं। इस दिन नंदी को घास खिलाना अच्छा होता है। इससे सुख और समृद्धि में वृद्धि होती है।

 ✓ सोमवार को सफेद वस्त्र पहनने चाहिए। साथ ही मंदिर में जाकर ही पूजा करनी चाहिए।

✓ दरिद्रता को दूर करने के लिए सोमवार के दिन किसी शिव मंदिर में ‘दारिद्रदहन स्तोत्र’ का पाठ करें।

✓ सोमवार के दिन गरीबों को भोजन करवाएं। ऐसा करने से घर में सदैव अन्नपूर्णा का वास होगा।

✓ अगर कोई विशेष कामना है तो इसके लिए सोमवार को 21 बेलपत्र पर ओम् नमः शिवाय लिखें और  शिवलिंग पर चढ़ाएं।

✓ चंद्रदेव ‘चंद्रशेखर स्‍तोत्र’ का पाठ करें। ऐसा करने से चंद्रमा मजबूत होता है।

✓भोलेनाथ मस्तक पर चंद्रमा धारण करते हैं। ऐसे में अगर आप पैसों की तंगी से परेशान हैं तो सोमवार की रात चांद निकलने के बाद अपने पलंग के चारों कोनों में अपनी हैसियत के हिसाब से चांदी की कील ठोक दें। यह एक चमत्कारी तांत्रिक उपाय है। इससे घर के आसपास की नकारात्मक ऊर्जा भी नष्ट हो जाती है।

Share this:

Latest Updates