Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Violence : मणिपुर की हिंसा बन रही नासूर, उग्रवादियों ने एक साथ कई घरों में लगा दी आग, एक की मौत, दो जख्मी

Violence : मणिपुर की हिंसा बन रही नासूर, उग्रवादियों ने एक साथ कई घरों में लगा दी आग, एक की मौत, दो जख्मी

National News Update, Manipur, Imphal, Many Houses Burnt By Extremists : लगभग 2 महीने से मणिपुर में जारी हिंसा की आग के कम होने की कोई सूरत नहीं दिख रही है। एक तरह से यह हिंसा नासूर की शक्ल लेती जा रही है। मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार, मणिपुर में पिछले 24 घंटे के दौरान सशस्त्र हमलावरों के हमले में कम से कम एक व्यक्ति की हत्या की खबर है जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। इसके अलावा राज्‍य के विभिन्‍न जिलों में गोलीबारी और कई घरों में आग लगाने की घटनाएं सामने आई हैं। अधिकारियों की ओर से इन घटनाओं की पुष्टि की गई है। 

जंगल में भाग गए हथियारबंद हमलावर

2 दिन पूर्व की भी घटनाओं की जानकारी देते हुए इम्फाल में अधिकारियों ने कहा कि चुराचांदपुर जिले के समुलामलाम ब्लॉक के चिंगलांगमेई और लांग्ज़ा में शनिवार और रविवार की रात प्रतिद्वंद्वी सशस्त्र गिरोहों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हुई। इनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। सुरक्षा बल तुरंत इलाकों में पहुंचे और तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन हथियारबंद हमलावर जंगल में भागने में सफल रहे।

Share this:

Latest Updates