Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Food In Marriage : शादी का खाना खाने के ठीक बाद 50 लोगों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती होने पर…

Food In Marriage : शादी का खाना खाने के ठीक बाद 50 लोगों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती होने पर…

Bihar Update News, Khagaria, 50 People Got Ill After Taking Food In Marriage : बिहार के खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के लड़ही गांव में एक शादी का खाना खाने के बाद 50 लोग अचानक बीमार पड़ गए। पेट दर्द और उल्टी होने लगी। सभी को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। फिलहाल सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। बीमार होने वालों में अधिकतर नाबालिग बताए जा रहे हैं। एक-एक कर बच्चों को बीमार पड़ते देखकर आशंका जताई जा रही है कि बासी भोजन खाने से सभी फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए।

रात का बना भोजन सुबह में खाया

पुलिस के मुताबिक, अलौली के लड़ही गांव में महादलित टोला में युगेश्वर सदा की बेटी की शादी के मौके पर भोज का आयोजन किया गया था। इस मौके पर मुर्गा, चावल बनाया गया था। सोमवार की शाम का भोजन मंगलवार की सुबह गांव के कुछ लोगों को खिलाया गया। खाना खाने के कुछ समय के बाद ही लोगों ने पेट दर्द, उल्टी की शिकायत की। अस्पताल ले जाना पड़ा। इस मामले पर अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) अमित अनुराग ने बताया कि अलौली के महादलित बस्ती में बच्चे बीमार पड़े हैं। प्रथम दृष्ट्या विषाक्त भोजन का मामला प्रतीत होता है। सभी का इलाज करवाया जा रहा है, सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।

Share this:

Latest Updates