Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Severe Accident : चलते-चलते अचानक  80 फीट गहरी खाई में जा गिरी बस,29 लोगों ने गंवाई जान,19 जख्मी

Severe Accident : चलते-चलते अचानक  80 फीट गहरी खाई में जा गिरी बस,29 लोगों ने गंवाई जान,19 जख्मी

Global News Update, Mexico, Oksaksa, Bus Fell Into 80 Feet Depth, 29 People Died : मैक्सिको के दक्षिणी राज्य ओक्साका में बुधवार की को रात एक बस चलते-चलते अचानक 80 फीट खाई में गिर गई। इस हादसे में एक साल के बच्चे समेत 29 लोगों की जान चली गई। 19 लोग घायल हो गए। बस मैक्सिको सिटी से ओक्साका के योसनडुआ जा रही थी। ओक्साका सरकार के सेक्रेटरी जनरल जीसस रोमेरो लोपेज ने बताया हादसा मगडालेना पेनास्को गांव के पास हुआ। मृतकों में 13 पुरुष, 13 महिलाएं और एक साल का बच्चा शामिल है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

क्रेन के सहारे निकाली गई बस 

सिविल प्रोटेक्शन की रेस्क्यू टीम ने घायलों को नजदीक के गांव में शिफ्ट किया। यहां से घायलों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी के मुताबिक, जब घायलों को अस्पताल लगाया गया तो 6 लोग गंभीर रूप से घायल थे और बेहोश थे। बस को निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई।

Share this:

Latest Updates