Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Monsoon Update : झारखंड में आज कहीं-कहीं हो सकती है जमकर बारिश, 12 जुलाई तक मानसून का असर…

Monsoon Update : झारखंड में आज कहीं-कहीं हो सकती है जमकर बारिश, 12 जुलाई तक मानसून का असर…

Jharkhand Update News, Ranchi, Monsoon Active, Heavy Rain Some Districts : झारखंड में मानसून की सक्रियता फिर से लगी है और कुछ दिनों तक जारी। इसकी वजह से कहीं कम तो कहीं अधिक बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का प्रभाव रांची समेत पूरे राज्य में शुरू हो गया है। गुरुवार को रांची में 9 मिमी बारिश हुई। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिससे नम हवाएं झारखंड में प्रवेश कर गई हैं। इसका असर 12 जुलाई तक रहेगा। शुक्रवार को राज्य में कही-कहीं भारी तो कई जगहों पर हल्के व मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां और मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, खूंटी, बोकारो, हजारीबाग, गुमला में कहीं-कहीं तेज वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

6 दिन छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग की पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार, अगले 6 दिन बादल छाए रहेंगे और एक से दो बार हल्के व मध्यम दर्जे की बारिश होती रहेगी। 7 जुलाई को अधिकतम पारा 28 और न्यूनतम पारा 23 डिग्री, 8 को अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री, 9 को अधिकतम 32 और न्यूनतम 24 डिग्री और 10 जुलाई को अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है।

Share this:

Latest Updates