Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Attention :  सुबह-सुबह राहुल पहुंचे हरियाणा, खेत में किसानों संग…

Attention :  सुबह-सुबह राहुल पहुंचे हरियाणा, खेत में किसानों संग…

National News Update, Haryana, Sonipat, Rahul Gandhi In Field, Talked With Farmers, Sowed Paddy : शनिवार को सुबह सुबह कांग्रेस नेता राहुल गांधी अचानक हरियाणा में सोनीपत के मदीना गांव पहुंच गए। उन्होंने गांव के खेतों में काम कर कर रहे किसानों और मजदूरों से बातचीत की। फसलों की जानकारी ली। उन्होंने स्वयं ट्रैक्टर भी चलाया और धान की रोपाई भी की। बता दें कि बीते दिनों दिल्ली में एक बाइक मैकेनिक की दुकान गए हुए थे।

जा रहे थे हिमाचल प्रदेश

दरअसल राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश जा रहे थे। कुंडली बॉर्डर पर पहुंचने के बाद उन्होंने अचानक अपना कार्यक्रम बदला और सोनीपत का रुख कर लिया। वह हाईवे से मुरथल होते हुए कुराड़ रोड से बाईपास के रास्ते गोहाना की तरफ रवाना हुए। वहां से वह बरोदा के गांव मदीना में करीब सात बजे पहुंचे गए।

अचानक राहुल को देख हैरान हो गए लोग

इस दौरान उन्होंने रास्ते में कई जगह खेतों का निरीक्षण किया। मदीना में उन्होंने खेतों में धान रोपाई की जानकारी ली और खुद भी मजदूरों के साथ धान रोपने लगे। अपने बीच अचानक से राहुल गांधी को देखकर लोग भी हैरान हो गए।

Share this:

Latest Updates