Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Vande Bharat Train :  अब रांची और हावड़ा के बीच भी जल्द चलेगी वंदे भारत ट्रेन, इतने कम समय में पूरा होगा सफर

Vande Bharat Train :  अब रांची और हावड़ा के बीच भी जल्द चलेगी वंदे भारत ट्रेन, इतने कम समय में पूरा होगा सफर

Jharkhand Update News, Ranchi, Vande Bharat Train Between Ranch & Howrah: झारखंड की राजधानी रांची और पश्चिम बंगाल के हावड़ा के बीच भी जल्द वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू होगा। इस ट्रेन की टाइमिंग तय कर दी गई है। सिकंदराबाद में इंडियन रेलवे टाइम टेबल कमेटी की मीटिंग में इसे मंजूरी मिल गई है। रांची से वंदे भारत सुबह 5:20 मिनट पर खुलेगी और दिन में 11:55 मिनट पर हावड़ा पहुंचेगी। हावड़ा से दाेपहर 3:30 मिनट पर खुलेगी और रात 10:10 मिनट पर रांची पहुंचेगी। यह ट्रेन रांची से हावड़ा के बीच 6 घंटे 35 मिनट में सफर पूरा करेगी।

शताब्दी एक्सप्रेस के रूट पर चलेगी

वंदे भारत ट्रेन रांची से हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस के रूट पर चलेगी। यह रांची से बोकारो, धनबाद, आसनसाेल होकर हावड़ा जाएगी। रांची सांसद संजय सेठ ने कहा है कि रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन दुर्गा पूजा से पहले शुरू हो जाएगी। रेल मंत्रालय जल्द ही तारीख की घोषणा करेगी। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन खासकर व्यापारियों के लिए लाभदायक होगी। जो कोलकाता व्यवसाय के लिए जाते हैं।

Share this:

Latest Updates