Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Friendship cricket match : धनबाद डायमंड ने सिजुआ एरिया को 65 रनों से हराया

Friendship cricket match : धनबाद डायमंड ने सिजुआ एरिया को 65 रनों से हराया

Dhanbad sports news, cricket match :  विकास झा और असीत सहाय की घातक गेंदबाजी की बदौलत धनबाद डायमंड ने सीसीडब्ल्यूओ मैदान में खेले गए एक दोस्ताना क्रिकेट मैच में सिजुआ एरिया को 65 रनों से हरा दिया। धनबाद डायमंड के असीत सहाय और विकास झा ने क्रमशः 20 व 9 रन देकर चार- चार विकेट लिए। धनबाद डायमंड के 171 रनों के जवाब में सिजुआ की टीम 106 रन बना सकी। 

कंचन सिंह, उमेश यादव व अमित घोष का उम्दा प्रदर्शन

धनबाद डायमंड की ओर से कंचन सिंह 48, उमेश यादव ने 23, अमित घोष ने 28, उत्तम सिंह 16 तथा असीत सहाय और अभिषेक पोद्दार ने 11- 11 रन बनाएं । सिजुआ की ओर से नवीन ठाकुर ने 29 रन देकर 3 और वरुण ने 27 रन देकर 2 विकेट लिए । जवाब में सिजुआ की टीम के 106 रनों में भानु ने 41 और नवीन वर्मा ने 10 रन बनाए। डायमंड की ओर से असीत व विकास के अलावे अमित घोष ने 2 विकेट लिया। इससे पहले बीसीसीएल की विजिलेंस अधिकारी राकेश सिंह रौशन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैच के आयोजन में पंकज पांडे , महादेव सिंह , चंदन व अंकुश आदि का विशेष योगदान रहा।

Share this:

Latest Updates