Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Vande Bharat Trains : भायो रे, भायो रे भायो केसरिया रंग भायो, राता- राती बदल गया वंदे भारत ट्रेन का कलर

Vande Bharat Trains : भायो रे, भायो रे भायो केसरिया रंग भायो, राता- राती बदल गया वंदे भारत ट्रेन का कलर

National News Update, New Delhi, Vande Bharat Trains Colour Changed, Know Why : अब तक आपने वंदे भारत ट्रेनों का रंग ब्लू ही देखा है। अच्छा भी लगता है यह रंग। लेकिन, अगर रेलवे को कुछ और रंग भाता है, तो वह भी कम महत्वपूर्ण नहीं है। शायद यह रेल मंत्री की पसंद का रंग बदलाव हो कि रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का रंग बदल दिया है। ब्लू की जगह अब इसका रंग केसरिया रंग होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि नया रंग तिरंगे से प्रेरित है। इसके अलावा वंदे भारत ट्रेन में सुविधा के हिसाब से 25 छोटे-छोटे बदलाव भी किए गए हैं। यात्रियों और एक्सपर्ट्स ने इसके लिए सुझाव दिए थे।

अभी देश भर में 25 वंदे भारत ट्रेनें

देशभर में अभी 25 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं। 2 ट्रेनों को रिजर्व में रखा गया है। 28वीं ट्रेन को ट्रायल बेसिस पर केसरिया रंग दिया गया है। यह ट्रेन अभी चेन्नई के इंटिग्रल कोच फैक्ट्री में रखी हुई है। इसी फैक्ट्री में सभी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को बनाया जाता है। अश्विनी वैष्णव ने 1 दिन पहले फैक्ट्री का इंस्पेक्शन किया। उन्होंने दक्षिणी रेलवे के सुरक्षा उपायों की भी समीक्षा की।

फीडबैक के हिसाब से बदलाव

रेल मंत्री ने कहा कि ये मेक इन इंडिया का कॉन्सेप्ट है। यह हमारे देश के इंजीनियर और टेक्नीशियन्स द्वारा डिजाइन की गई है। हमने वंदे भारत ट्रेनों में फील्ड यूनिट्स से मिल रहे फीडबैक के हिसाब से बदलाव किए हैं।

अश्विनी वैष्णव ने एक नए सेफ्टी फीचर ‘एंटी क्लांइबिंग डिवाइस’ का भी इंस्पेक्शन किया। इस फीचर के होने से एक्सीडेंट होने की स्थिति में ट्रेन एक-दूसरे के ऊपर नहीं चढ़ेंगी। उन्होंने बताया कि सभी वंदे भारत और दूसरी ट्रेनों में भी ये स्टैंडर्ड फीचर रहेंगे।

Share this:

Latest Updates