Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Heavy Rain : जोरदार बारिश ने गिरा दी घर की छत, मां-बेटी के साथ ऐसा हुआ…

Heavy Rain : जोरदार बारिश ने गिरा दी घर की छत, मां-बेटी के साथ ऐसा हुआ…

UP Update News, Muzaffarnagar, Roof Of House Collapsed Due To Rain, Mother Daughter Died : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने रविवार को एक कच्चे घर की छत को ध्वस्त कर दिया, जिसमें दबकर 26 साल की एक मां और 6 साल की उसकी बेटी की मौत हो गई। महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

एसडीएम ने लिया घटना का जायजा

उप जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर (एसडीएम सदर) परमानंद झा ने बताया कि रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे सूचना मिली कि नगर कोतवाली इलाके के नियाज़ीपुर गांव में बारिश के कारण एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की स्थिति का जायजा लिया। मकान की कच्ची छत के गिरने से उसके मलबे के नीचे दबने से कविता (26) और उनकी बेटी मानसी (6) की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि घायल पुरुष सदस्य अक्षय (28) को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share this:

Latest Updates