Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Vande Bharat Train : अचानक इस वंदे भारत ट्रेन पर शुरू हो गई पत्थरबाजी, 3 दिन पहले पीएम मोदी ने…

Vande Bharat Train : अचानक इस वंदे भारत ट्रेन पर शुरू हो गई पत्थरबाजी, 3 दिन पहले पीएम मोदी ने…

UP Update News, Pelting On Vande Bharat Train, Going From Gorakhpur To Lucknow : मंगलवार को गोरखपुर से लखनऊ आ रही वंदे भारत ट्रेन पर अचानक पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस कारण ट्रेन की 4 बोगियों के कई शीशे टूट गए हैं। हालांकि, इसमें किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अयोध्या के सोहावल स्टेशन के पास पथराव किया गया।

हिरासत में लिये गए तीन लोग

SSP अयोध्या राजकरन नैय्यर ने बताया, “3 लोगों को हिरासत में लिया गया है। ये लोग बकरी चराने वाले हैं। उनकी 6 बकरियां वंदे भारत ट्रेन से कट गई थीं। इसी आवेश में उन्होंने ट्रेन पर पत्थर फेंके।” वहीं, नॉर्दर्न रेलवे की सीनियर DCM रेखा शर्मा ने बताया, ”ट्रेन पर पत्थरबाजी हुई है। ट्रेन में CCTV लगे हैं, उसकी फुटेज निकलवाई जा रही है। जांच में इससे मदद मिलेगी।” बता दें कि 3 दिन पहले यानी 7 जुलाई को पीएम मोदी ने ट्रेन को गोरखपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

Share this:

Latest Updates