Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Severe Fire : … और देखते ही देखते इस मॉल में लग गई भीषण आग, जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से…

Severe Fire : … और देखते ही देखते इस मॉल में लग गई भीषण आग, जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से…

National News Update, UP, Greater Noida, Fire In Galaxy Plaza Mall  : गुरुवार को राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना अंतर्गत गैलेक्सी प्लाजा मॉल में भीषण आग लगने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। आग लगने के बाद वहां भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि जान बचाने के लिए कुछ लोग तीसरी मंजिल से कूद गए। मॉल से कूदने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। फ़िलहाल सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने और लोगों का रेस्क्यू करने में जुटी हुई है।

तीसरी मंजिल में लगी आग

यह मॉल गैलेक्सी प्लाजा ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी 1 के एवेन्यू 1 में स्थित है। जानकारी के मुताबिक आग मॉल के तीसरी मंजिल पर लगी। इसके बाद वहां भगदड़ मच गई. इस बीच कई लोग तीसरी मंजिल से कूदने लगे. इस घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में एडमिट कराया गया है. अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

मॉल में फंसे हैं कई लोग

बताया जा रहा है कि मॉल में अभी भी कई लोग फंसे हुए हैं। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गैलेक्सी प्लाजा में लगी आग का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तुरंत राहत-बचाव के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाने और उचित उपचार देने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

Share this:

Latest Updates