Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

After Panchayat Elections : बंगाल में पंचायत चुनाव के बाद भी नहीं रुक रही हिंसा, 1 दिन में मारे गए 2 टीएमसी कार्यकर्ता

After Panchayat Elections : बंगाल में पंचायत चुनाव के बाद भी नहीं रुक रही हिंसा, 1 दिन में मारे गए 2 टीएमसी कार्यकर्ता

West Bengal Update News, 24 Parganas, 2 TMC Workers Murdered : पंचायत चुनाव खत्म होने के बाद भी पश्चिम बंगाल में रह-रह कर हिंसा हो रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को दक्षिण 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के दो कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई। दोनों हत्याओं में चंद घंटों का फैसला बताया जा रहा है।

इनकी हुई हत्या

तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता प्रलय मंडल की बिष्णुपुर इलाके में उनके आवास के सामने नजदीक से गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे पहले दिन में सत्तारूढ़ पार्टी के एक अन्य कार्यकर्ता नांटू गाज़ी की भी उसी क्षेत्र में हत्या कर दी गई थी।

एआईएसएफ पर हत्या का आरोप

टीएमसी ने ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट (एआईएसएफ) के कार्यकर्ताओं पर हत्या का आरोप लगाया है। लेकिन, एआईएसएफ ने आरोप को खारिज कर दिया है और कहा है कि ये हत्याएं इलाके में सत्तारूढ़ पार्टी के दो समूहों के बीच अंदरूनी लड़ाई के कारण हुईं।

Share this:

Latest Updates