Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Queer Attack : … और यकायक भौंरों के झुंड ने 50 लोगों पर कर दिया अटैक…

Queer Attack : … और यकायक भौंरों के झुंड ने 50 लोगों पर कर दिया अटैक…

Jharkhand Update News, Gumla, Bumblebees Attack On 50 People, 30 Injured : कभी कबार ऐसी घटनाएं घट जाती हैं कि आदमी को हैरत होने लगती है। झारखंड के गुमला में ऐसी ही एक घटना घटी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक व्यक्ति की शवयात्रा में जा रहे 50 लोगों पर यकायक भौरों के झुंड ने हमला कर दिया। इनमें से 30 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। इन सभी घायलों का इलाज गुमला के कामडारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। 

बताया गया कि तुरबुल मिशनटोली में नीरल केरकेट्टा नामक शख्स के निधन के बाद उनका शव गांव के लोग कब्रिस्तान में दफनाने के लिए ले जा रहे थे, तभी भौरों के झुंड ने शव यात्रा में शामिल लोगों पर हमला कर दिया।

इस तरह उत्तेजित हो गए भौंरे

बताया जाता है कि शवयात्रा के रास्ते में भौरों का एक छत्ता था। शवयात्रा में शामिल लोग अपने साथ अगरबत्तियां जलाए जा रहे थे। इन्हीं अगरबत्तियों की गंध से भंवरे उत्तेजित हो गए। इसके बाद शव यात्रा में शामिल लोगों को डंक मारने लगे। शवयात्रा में शामिल लोग घबरा गए और शव के दफन की प्रक्रिया कुछ देर के लिए रुक गई। कई लोग तो शव छोड़कर भाग गए।

Share this:

Latest Updates