Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Too Tragic : … और देखते ही देखते 24 लोगों को कुचलते हुए गुजर गई कार…

Too Tragic : … और देखते ही देखते 24 लोगों को कुचलते हुए गुजर गई कार…

Gujarat Update News, Ahmedabad, Severe Accident, Car Crushed 24 People, 9 Died, 15 Injured : गुजरात के अहमदाबाद से दिल को दहला देने वाले भीषण सड़क हादसे की खबर आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस्कॉन ब्रिज पर देखते ही देखते अनियंत्रित हाई स्पीड कार 24 लोगों को कुचलते हुए आगे बढ़ गई।  हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। मरने वालों में एक पुलिस कॉन्स्टेबल और एक होमगॉर्ड भी शामिल है।

हादसे के बाद हुआ दूसरा हादसा

गुजरात पुलिस की ओर से बताया गया है कि सरखेज-गांधीनगर हाईवे पर इस्कॉन फ्लाईओवर पर एक कार ने डंपर में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद बड़ी संख्या में भीड़ वहां इकठ्ठा हो गई। घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाने की तैयारी हो रही थी, तभी एक तेज रफ्तार कार वहां से गुजरी और भीड़ को रौंद दिया। हादसे में कार चालक भी घायल हुआ है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो सड़क हादसों के बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई और रेस्क्यू शुरू किया गया। पुलिस ने पूरा इस्कॉन ब्रिज बंद करवाया।

डेड बॉडीज का किया जा रहा पोस्टमार्टम

अहमदाबाद के सोला सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी कृपा पटेल ने बताया कि रात करीब 1:30 बजे से लोग आना शुरू हो गए थे। पहले 4 मरीज आए थे और 3 शव आए थे, एक मरीज की आधे घंटे में मृत्यु हो गई। कुल 9 शव आए हैं। सबका पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

Share this:

Latest Updates