Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Regular Bail : यौन शोषण के आरोपी बीजेपी MP बृजभूषण शरण सिंह को मिल गई रेगुलर बेल, इन शर्तों के साथ…

Regular Bail : यौन शोषण के आरोपी बीजेपी MP बृजभूषण शरण सिंह को मिल गई रेगुलर बेल, इन शर्तों के साथ…

National News Update, New Delhi, Mahila Wrestlers Sexual Atrocity, BJP MP Brij Bhushan Singh Got Regular Bail With Condition : बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को रेगुलर बेल मिल गई। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने कुछ महत्वपूर्ण शर्तों के साथ नियमित जमानत दे दी। कोर्ट ने कुश्ती महासंघ के सहायक सचिव विनोद तोमर सिंह को भी नियमित जमानत दे दी। कोर्ट ने दोनों को 25-25 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दी है।

28 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

कागजात की जांच के लिए सुनवाई की अगली तारीख 28 जुलाई तय की गई है। बृजभूषण पर 6 बालिग महिला पहलवानों के यौन शोषण का केस चल रहा है। इस केस में पुलिस चार्जशीट पेश कर चुकी है।कोर्ट ने बृजभूषण को जमानत देते हुए कई शर्तें लगाईं। कोर्ट ने कहा कि आरोपी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शिकायतकर्ताओं या गवाहों को प्रभावित नहीं करेंगे। कोर्ट की अनुमति के बिना देश नहीं छोड़ेंगे।

पीड़ितों के वकील ने किया विरोध

सुनवाई के दौरान पीड़ितों के वकील ने जमानत दिए जाने को लेकर विरोध किया। उन्होंने कहा कि सांसद राजनीतिक रूप से ताकतवर हैं और वह गवाहों को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। लिहाजा उनको जमानत नहीं दी जानी चाहिए

Share this:

Latest Updates