Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

JHARKHAND : रामगढ़ में सिवान से आ रही यात्री बस को कंटेनर में मारी टक्कर, 2 दर्जन जख्मी, 8 गंभीर

JHARKHAND : रामगढ़ में सिवान से आ रही यात्री बस को कंटेनर में मारी टक्कर, 2 दर्जन जख्मी, 8 गंभीर

Jharkhand (झारखंड) के रामगढ़ में 14 मार्च की सुबह भीषण हादसे की खबर मिल रहे है। बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे फोरलेन चुटूपालू घाटी में सुबह करीब चार बजे बिहार के सिवान से रांची जा रही श्री ट्रेवल्स नामक यात्री बस को एक कंटेनर वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बस व कंटेनर मौके पर पलट गए। हादसे में बस पर सवार दो दर्जन यात्री घायल हो गए। 8 यात्रियों को गंभीर चोट लगी है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे के बाद घायल यात्रियों के बीच कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर घाटी गश्ती में तैनात रामगढ़ थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद राहत कार्य शुरू किया गया। घायल यात्रियों को बस से सुरक्षित निकालकर इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल 8 यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए RIMS रांची रेफर किया गया। दुर्घटना के बाद चुटूपालू घाटी में करीब एक घंटे तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा।

Share this:

Latest Updates