Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Monsoon Mild Active : झारखंड में अब जाकर थोड़ा एक्टिव हो गया मानसून, हो रही है बारिश, 29 जुलाई तक…

Monsoon Mild Active : झारखंड में अब जाकर थोड़ा एक्टिव हो गया मानसून, हो रही है बारिश, 29 जुलाई तक…

Jharkhand Update News, Ranchi, Monsoon Now Mild Active, Raining Till 29 July : अब जाकर झारखंड में मानसून फिर से थोड़ा एक्टिव हुआ है। पहले चरण में अच्छी बारिश देने के बाद लंबे समय तक यह सुस्त पड़ा रहा। अभी भी अपेक्षित बारिश नहीं हो रही है, लेकिन अब मानसून के थोड़ा एक्टिव होने के बाद बारिश होने के आसार बढ़ गए हैं। बारिश हो रही है और मौसम विभाग रांची के अनुसार 29 जुलाई तक बारिश इसी रूप में जारी रहेगी। 

बारिश के कारण तापमान में गिरावट

देखा जा रहा है कि पूरे राज्य में बारिश होने से टेंपरेचर में गिरावट आई है। राज्य में गोड्‌डा और पाकुड़ ऐसे हैं, जहां का अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ऊपर है। राजधानी रांची अधिकतम तापमान 28 डिग्री है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।

चाईबासा में कई स्थानों पर तेज बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, करीब-करीब पूरे राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो रही है। चाईबासा जिले में कई स्थानों पर तेज बारिश भी हुई। सबसे अधिक चाकुलिया में करीब 97 मिमी के आसपास बारिश हुई। शनिवार को राजधानी रांची में रुक-रुक कर बारिश होती रही। यहां करीब सात मिमी बारिश हुई है। रविवार को भी जारी है। कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होती रहेगी। 

कहां कितनी हुई बारिश

रांची के मौसम विभाग के आंकड़े बता रहे हैं कि पिछले 24 घंटे के दौरान रांची में 18.6 मिलीमीटर वर्षा हुई। जमशेदपुर में 22.2 मिलमीटर, डालटेनगंज में 0.6 मिलीमीटर, बोकारो में 9 मिलीमीटर, चाईबासा में 50 मिलीमीटर, देवघर में 0.5 मिलीमीटर, गिरिडीह में 6.5 मिलीमीटर, रामगढ़ में 25.5 मिलीमीटर और गोड्डा में 2.5 मिलीमीटर बारिश हुई है।

इस सीजन में अब तक कितनी बारिश

मौसम विभाग के अब तक के आंकड़े के अनुसार अब तक इस मानसून में रांची में  1 जून से 22 जुलाई 2023 तक 243.5 मिलीमीटर बारिश हुई है। जमशेदपुर में 182.1 मिलमीटर. डालटेनगंज में 184.9 मिलीमीटर, बोकारो में 178.6 मिलीमीटर और चाईबासा में 302 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। 

Share this:

Latest Updates