Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ODISHA : दहेज के लिए पति ने पहले पत्नी को जमकर पीटा, फिर जिंदा जमीन में गाड़ दिया, फिर भी जिंदा है सुकांति

ODISHA  : दहेज के लिए पति ने पहले पत्नी को जमकर पीटा, फिर जिंदा जमीन में गाड़ दिया, फिर भी जिंदा है सुकांति

दहेज समाज के लिए अभिशाप है। इस प्रथा को समाप्त करने के लिए सरकार से लेकर सामाजिक संस्थाएं लगातार अभियान चला रहे हैं। बावजूद यह प्रथा समाप्त नहीं हो रही है। दहेज के लिए पत्नी को पीटने के बाद उसे जमीन में जिंदा दफना देने का मामला उड़ीसा से सामने आया है। यहां दहेज के लिए एक पति ने पत्नी को पीट पीटकर पहले अधमरा किया। इसके बाद उसने जमीन में जिंदा गाड़ दिया। यह हैरतअंगेज घटना उड़ीसा के ढेंकानाल जिले के कामाख्यानगर थाना क्षेत्र के शीतलवसा गांव में हुई है।

दहेज के लिए हमेशा प्रताड़ित करता था पति

सुकांति के मायके वालों से मिली जानकारी के अनुसार दहेज के लिए उसका पति रंजन अवसर प्रताड़ित करता था और उसे बुरी तरह से पीटता भी था। रविवार को भी दहेज के लिए दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इससे रंजन ने गुस्से में सुकांति को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद वह हे अपने गड्ढा खोदकर उसे जिंदा ही दफना दिया। जब इस घटना की सूचना सुकांति के माता- पिता को मिली तो वे फौरन अपनी लड़की के घर पहुंचे और लड़की को गड्ढे से बाहर निकालकर गंभीर स्थिति में उसे पास के अस्पताल में भर्ती करवाया।

खतरे में है सुकांति का जीवन

सुकांति सुकांति के नाजुक हालत को देखते स्थानीय अस्पताल में उसे कटक के एससीबी मेडिकल अस्पताल में रेफर कर दिया। कटक में सुकांति का डॉक्टर इलाज कर रहे हैं लेकिन उसकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। इस बाबत लड़की के घर वालों ने कामाख्या नगर थाना में लिखित शिकायत की है। सुकांति के सिर एवं सीने में गम्भीर चोट लगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर गांव में दबिस किया है।

2 साल पहले किया था प्रेम विवाह

हालांकि सुकांति का पति, ससुर, सास सभी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। गौरतलब है कि दो साल पहले रंजन साहू और सुकांति ने प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद दोनों के बीच दहेज को लेकर अक्सर झगड़ा होते रहता था और अब रंजन ने इस तरह की अमानवीय घटना को अंजाम दे दिया है।

Share this:

Latest Updates