Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

IED Blast : अचानक हो गया आईईडी ब्लास्ट, चपेट में आकर सीआरपीएफ जवान घायल, भेजे गए रांची मेडिका

IED Blast : अचानक हो गया आईईडी ब्लास्ट, चपेट में आकर सीआरपीएफ जवान घायल, भेजे गए रांची मेडिका

Jharkhand Update News, Chaibasa, IED Blast, CRPF Jawan Injured, Sent To Medica Hospital : सोमवार को नक्सलियों के खिलाफ चाईबासा में चल रहे अभियान के दौरान अचानक आईइडी ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में सीआरपीएफ 197 बटालियन के जवान सीपी तिवारी जख्मी हो गए हैं। उन्हें आईइडी स्पलिंटर लगा, जिससे वे घायल हुए। वे सर्च अभियान में निकले थे। घटना तुम्बाहाता में हुई है। गंभीर रूप से घायल हो जाने की वजह से तिवारी को बेहतर इलाज के लिए रांची लाया गया है। उन्हें मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

SP ने की घटना की पुष्टि

पश्चिमी सिंहभूम जिला के एसपी आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि विस्फोट में एक जवान घायल हुआ है। प्राथमिक उपचार कर उसके बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया है। पुलिस एवं सुरक्षा बल के जवान इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान चला रहे हैं। सर्च अभियान के दौरान ब्लास्ट की चपेट में आने से जवान घायल हुआ है।

1 सप्ताह पहले भी हुआ था विस्फोट

गौरतलब है कि 17 जुलाई को भी इसी तरह सर्च अभियान के दौरान आईइडी ब्लास्ट हुआ था। उस ब्लास्ट में सीआरपीएफ 60 बटालियन के एएसआई देवेंद्र कुमार के घायल हो गये थे। ब्लास्ट की यह घटना गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कुईड़ा से हाथीबुरु जाने वाली सड़क पर हुई थी। उनका इलाज भी मेडिका अस्पताल में हुआ था।

Share this:

Latest Updates