Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Amezing: कभी देखा सुना है ऐसा पति, जिसने मौसरे भाई से करा दी अपनी ही पत्नी की शादी, जानें क्यों करना पड़ा ऐसा 

Amezing: कभी देखा सुना है ऐसा पति, जिसने मौसरे भाई से करा दी अपनी ही पत्नी की शादी, जानें क्यों करना पड़ा ऐसा 

Odisha News, sonpur news, mausere bhai se kara Di apni patni ki shaadi, anugul news : पश्चिम ओडिशा के सोनपुर जिला में गत शनिवार को एक ऐसी घटना, जिसमें एक पति को अपनी पत्नी की शादी मौसरे भाई से करवानी पड़ी। और तो और यह शादी  पति के साथ-साथ उसके परिवार और पुलिस की मौजूदगी में हुई। आखिर पति के होते हुए देवर के नाम का सिंदूर लगाने के पीछे का माजरा क्या है…, आइए जानें…

पति को छोड़ देवर से हुआ प्यार, फिर दोनों हो गए फरार

बताया गया कि लगभग तीन वर्ष पहले अनुगुल जिला के किशोरनगर थाना अंतर्गत समसिंघा गांव की एक युवती का विवाह सोनपुर जिला के सुबलया थाना अंतर्गत सान किरासिरा गांव के एक युवक के साथ हुआ था। दोनों का वैवाहिक जीवन सामान्य था। इसी बीच पत्नी की मुलाकात पति के मौसेरे भाई से हुई। दो-चार मुलाकात में ही दोनों एक-दूसरे को चाहने लगे। इस बीच जब प्यार परवान चढ़ा तो दोनों घर से फरार हो गए। इसका पता चलने के बाद पति और उसके परिवार वालों ने ही दोनों को ढूंढ निकाला और दोनों की शादी करा दी।

थाना बना अस्थायी मंडप, पति ने दिया आशीर्वाद

घटना की जानकारी मिलने के बाद सुबलया थाना में दोनों पक्ष के लोग पहुंचे। यहां न कोई पंडित था और न ही बैंड बाजा। पुलिस की मौजूदगी में लड़के ने लड़की औऱ लड़की ने लड़के को वरमाला पहनाई और हो गई शादी। शादी के बाद लड़की ने अपने पहले पति का पैर छूकर आशीर्वाद लिया और अपने नए पति के घर चल पड़ी।

Share this:

Latest Updates