Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Heaven Way : लो कर लो बात, धरती से दिखने लगा स्वर्ग का दरवाजा, अब..

Heaven Way : लो कर लो बात, धरती से दिखने लगा स्वर्ग का दरवाजा, अब..

Karnataka, Bengaluru Viral Video News, Door Of Heaven Looking In Sky : धरती पर बैठे-बैठे सोशल मीडिया पर उस सब कुछ देखा जा सकता है, जिसकी मात्र कल्पना की जाती है। धार्मिक दृष्टि से स्वर्ग की कल्पना का मायना चाहे जो हो, इसके वजूद की वास्तविकता प्रमाणित नहीं है। यह सही है कि आमतौर पर जब भी किसी की मौत होती है तो लोग कहते हैं कि वह इंसान स्वर्गवासी हो गया है। यानी लोग इस बात पर विश्वास करते हैं कि अच्छे लोगों को मरने के बाद स्वर्ग नसीब होता है। अब अगर मरने से पहले ही स्वर्ग जाने का दरवाजा दिख जाए तो आप क्या कहेंगे। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में  ‘स्वर्ग के दरवाजे’ को लेकर आजकल खूब चर्चा हो रही। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो के आधार पर यह बताया जा रहा है की आकाश में स्वर्ग का दरवाजा दिख रहा है। 

दरवाजे की तरह की आकृति

ऐसा बताया जा रहा है कि बेंगलुरु के आसमान में एक दरवाजे की तरह आकृति दिखाई दी थी, जिसका लोगों ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। लोगों ने इस आकृति को स्वर्ग का दरवाजा कहा। ध्यान दीजिए, रह-रह कर आकाश में बादलों की अलग-अलग आकृतियां अपने आप बनती और बिगड़ती रहती हैं। धीरे-धीरे ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एक ट्विटर यूजर ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘बेंगलुरु के आसमान में कल रात हेब्बाल फ्लाईओवर के पास एक रहस्यमयी परछाई (वस्तु) देखी गई। क्या किसी और ने देखा? यह संभवतः क्या हो सकता है? किसी इमारत की छाया? यदि ऐसा है तो इसके पीछे संभवतः क्या विज्ञान हो सकता है।’ वायरल वीडियो में लोग इस परछाई को स्वर्ग जाने का दरवाजा (door to heaven) बता रहे हैं। किसी भी तरह से इसे कोई पोस्ट करने का दावा नहीं कर सकता।

Share this:

Latest Updates