Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Naxal Fear : … और अचानक पहुंच गए हथियारबंद PLFI नक्सली, फिर…

Naxal Fear : … और अचानक पहुंच गए हथियारबंद PLFI नक्सली, फिर…

Jharkhand Update News, Khooti, 3 PLFI Naxalites Suddenly Came On Bridge Construction Place, Beat Labourers : लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाए जाने के बाद भी झारखंड में रह-रह कर जगह-जगह नक्सली अपने दबदबे का परिचय दे रहे हैं। मंगलवार की देर रात को खूंटी जिले में एक ही बाइक पर सवार होकर मुरहू थाना क्षेत्र के सुरूंदा और मारंगटोली स्थित पुल निर्माण स्थल पर पीएलएफआई के तीन हथियारबंद नक्सली आ धमके। वहां मौजूद जेसीबी, बाइक औऱ दूसरी गाडि़यों में भी जमकर तोड़फोड़ की है। सूचना मिलने पर तुरंत घटनास्थल पर पुलिस पहुंची, लेकिन उसके पहले ही नक्सली वहां से फरार हो गए। 

जान बचाकर भागे मजदूर

मजदूरों ने बताया कि एक बाइक पर ही सवार होकर तीन नक्सली पहुंचे थे। वहां पहुंचते के साथ ही उन्होंने मजदूरों के साथ मारपीट शुरू कर दी। मजदूरों को हॉकी स्टीक से पीटा गया है, इसी हॉकी से वाहनों में भी तोड़फोड़ की गयी है। एक नक्सली देसी कट्टा निकालकर उसमें गोली भरने लगा था। मौके के देखते हुए सीबी चालक सहित दूसरे मजदूर वहां से किसी तरह जान बचाकर भागे।

मामले की जांच कर रही पुलिस

बताया जाता है कि मजदूरों ने घटना की सूचना ठेकेदार को दी। फिर ठेकेदार ने एसपी को इसकी घटना की जानकारी दी। एसपी के निर्देश पर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगा रही है कि यह पीएलएफआई नक्सली थे या स्थानीय बदमाश। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने इस निर्माण के पहले लेवी मांगी थी लेकिन उनके पास पैसे नहीं पहुंचे। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share this:

Latest Updates