Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dangerous Wife : भगवान किसी को न दें ऐसी पत्नी, पति को चारपाई से बांधकर ऐसा किया कि कांप उठेगा दिल

Dangerous Wife : भगवान किसी को न दें ऐसी पत्नी, पति को चारपाई से बांधकर ऐसा किया कि कांप उठेगा दिल

UP Update News, Pilibhit, Wife Killed Husband With Extreme of Cruelty, Cut Dead Body In 5 Pieces : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से ऐसी घटना सामने आई है, जिसे बर्दाश्त करना बहुत कठिन है। कोई पत्नी ऐसी क्रूर हो सकती है, ऐसा सोचा भी नहीं जा सकता। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिले के थाना गजरौला क्षेत्र के शिवनगर गांव में एक महिला ने पति को चारपाई से बांधकर कुल्हाड़ी से काट डाला। इतना ही नहीं, उसने डेड बॉडी के 5 टुकड़े किए और पास के नहर में ले जाकर फेंक दिया। गोताखोरों की मदद से पुलिस नहर में शव की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, महिला ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। 

पत्नी की थी दूसरे मर्द से दोस्ती

बताया जाता है कि 55 साल के रामपाल मंगलवार सुबह से लापता थे। अक्सर रामपाल और उनकी पत्नी दुलारो देवी के बीच विवाद होता रहता था। खबरों के मुताबिक, दुलारो देवी की दोस्ती उसके पति रामपाल के दोस्त से हो गई थी। कुछ दिन पहले महिला उसी के पास जाकर रहने लगी थी। बताया जा रहा है कि एक महीने पहले ही वह गांव लौटी थी।

पुलिस के सामने स्वीकार किया गुनाह

रामपाल का बेटा सोमपाल अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गांव में ही दूसरे मकान में रहता है। मां दुलारो देवी ने अपने बेटे सोमपाल को बताया कि उसके पिता घर से गायब हैं। पहले बेटे ने पिता की तलाश की। जब वह नहीं मिले तो बेटे ने पिता के लापता होने की सूचना गजरौला थाने में दी। बेटे ने पुलिस को यह भी बताया कि उसकी मां कुछ दिन पहले ही गांव में आई है। पुलिस ने शक के आधार पर दुलारो देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ के दौरान दुलारों देवी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

Share this:

Latest Updates