Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Daring : दिनदहाड़े कॉलेज में पढ़ने वाली लड़की को रॉड से पीट-पीटकर मार डाला

Daring : दिनदहाड़े कॉलेज में पढ़ने वाली लड़की को रॉड से पीट-पीटकर मार डाला

National News Update, New Delhi, Girl Beaten To Death By Rod : देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिनदहाड़े यहां कॉलेज में पढ़ने वाली एक लड़की को लोहे के रॉड से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। कमला नेहरू कॉलेज में पढ़ने वाली इस लड़की पर कॉलेज के बाहर लोहे के रॉड से हमला किया गया। हमले में बुरी तरह से घायल लड़की नाम मौके पर ही दम तोड़ दिया। आरोपी मौके से फरार हो गए। हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहंची और मामले की जांच शुरू की। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पार्क के अंदर हुई है घटना

दक्षिणी दिल्ली की डीसीपी चंदन चौधरी ने हत्या के संबंध में कहा कि हमें जानकारी मिली कि दिल्ली के दक्षिणी मलवीय नगर के ऑरबिंदो कॉलेज के पास एक 25 साल की लड़की का शव मिला है। उसके शरीर के पास एक लोहे का रॉड भी मिला है। प्राथमिक जांच के अनुसार, लड़की पर रॉड से हमला किया गया था। घटना पार्क के अंदर हुई है। मृतक एक कॉलेज की छात्रा थी। वह अपने दोस्त के साथ पार्क में आई थी। मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं। 

Share this:

Latest Updates