Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Monsoon Turn : झारखंड में मानसून ने ली करवट, कल देर रात तक हुई जमकर बारिश, अगले 3 दिनों तक…

Monsoon Turn : झारखंड में मानसून ने ली करवट, कल देर रात तक हुई जमकर बारिश, अगले 3 दिनों तक…

Jharkhand Update News, Ranchi, Monsoon Now Took Turn, Heavy Rain Yesterday , 3 Days Important For Better Raining : झारखंड में लंबे गैप के पास मानसून एक बार फिर नई करवट ली है। शनिवार को दिन में तीखी धूप रहने के बाद देर शाम से मौसम में बदलना शुरू हुआ। फिर रात 9.30 बजे से मॉनसून अचानक से सक्रिय हुआ और देर रात दो घंटे तक जम कर बारिश होती रही। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी रांची और इससे सटे दो जिलों में 12 बजे रात तक मॉनसून सक्रिय रहा।

गुमला, सिमडेगा में हो रही अच्छी बारिश

रविवार को सुबह से राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश हिस्से में बादल घिरे हुए हैं। मौसम में उमस बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची के अलावा गुमला, सिमडेगा आदि जिलों में भी अच्छी बारिश हो रही है। मानसून की सक्रियता से अगले तीन दिन तक बारिश होती रहेगी।

अभी तक बहुत कम हुई है बारिश, 13% ही हो सकी है धान की रोशनी

अब तक झारखंड में कितनी बारिश हुई है वह औसत से 49% अभी भी कम है। इसके कारण यहां धान की रोपनी भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में अभी लक्ष्य से काफी कम मात्र 13 फीसदी ही धान की रोपनी हो सकी है। राज्य में कई जिले ऐसे हैं जहां अब तक रोपा नहीं हुआ है। उनमें खूंटी, गढ़वा, पलामू, लातेहार, सरायकेला, हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो आदि जिले शामिल हैं।

Share this:

Latest Updates