Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Severe Fire : …और देखते ही देखते आग की चपेट में आ गई पूरी जूता फैक्ट्री, दमकल की 12 गाड़ियां…

Severe Fire : …और देखते ही देखते आग की चपेट में आ गई पूरी जूता फैक्ट्री, दमकल की 12 गाड़ियां…

National News Update, New Delhi, Severe Fire In Shoes Factory : रविवार को देश की राजधानी दिल्ली के बाहरी क्षेत्र के उद्योग नगर में एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग लगने की खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट से मिल रही जानकारी के मुताबिक, बकौल दमकल विभाग, उसे घटना की जानकारी सुबह करीब 9 बजे मिली। कॉल मिलने के बाद आग बुझाने के लिए दमकल की एक दर्जन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। अग्निशमन अधिकारी सरबजीत सिंह ने बताया कि 1100 वर्ग गज क्षेत्र में फैली यह फैक्ट्री मुख्य रूप से जूता उत्पादन में लगी हुई है।

पानी की बौछार कर रही दमकल की 12 गाड़ियां

आग फैक्ट्री की तीसरी मंजिल पर लगी है। एक अधिकारी ने कहा, “फिलहाल आग पर जल्द से जल्द काबू पाने के लिए 12 दमकल गाड़ियां हर तरफ से पानी की बौछार कर रही हैं। अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।” अग्निशमन अधिकारियों को उम्मीद है कि जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।

Share this:

Latest Updates