Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Army Jawan : सेना के जवान का अपहरण? कार बरामद, सर्च ऑपरेशन…

Army Jawan : सेना के जवान का अपहरण? कार बरामद, सर्च ऑपरेशन…

National News Update, Jammu Kashmir, Kulgam, Army Jawan Abducted, Search Operation On : पूरे देश के लिए यह चिंताजनक खबर आ रही है कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सेना के जवान जावेद अहमद वानी को किडैनैप कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जवान के परिजनों का दावा है कि शनिवार शाम से जवान लापता हैं। परिजनों के मुताबिक, वो कार बरामद कर ली गई है, जिसमें वो घर से गए थे। अपहरण की सूचना के बाद बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है।

लेह में थी तैनाती, पारनहाल में मिली कार

25 साल के सेना के जवान जावेद अहमद वानी की लेह में तैनाती थी। वह शनिवार रात करीब 8 बजे से लापता हैं। उनकी कार पारनहाल में बरामद की गई है। वानी कुलगाम के अचथल इलाके के रहने वाले हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से खबर दी है कि अपहरण की सूचना मिलते ही सेना ने जवान की खोजबीन के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।

घर के लिए सामान लेने निकले थे

अधिकारियों के मुताबिक, जवान जावेद अहमद वानी अपनी कार से घर के लिए सामान लेने चौलगाम गए थे। देर शाम तक वह नहीं लौटे। उनके घर नहीं लौटने पर परिवार वालों ने आस-पास के गांवों में उनकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान पारनहाल के पास उनकी कार मिली। परिजनों के मुताबिक, कार लॉक नहीं थी। कार के अंदर वानी की चप्पल और खून के निशान भी मिले। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी।

Share this:

Latest Updates