Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Savan mahotsav : आदित्यपुर मंगलम सिटी में  ‘सावन मिलन महोत्सव’ की धूम, ईशा और निना जैन बनीं सावन क्वीन 

Savan mahotsav : आदित्यपुर मंगलम सिटी में  ‘सावन मिलन महोत्सव’ की धूम, ईशा और निना जैन बनीं सावन क्वीन 

Jamshedpur news, Adityapur savan mahotsav, Adityapur news:  “मंगलम सिटी” आदित्यपुर जमशेदपुर के महिलाओं द्वारा ‘क्लाउड 245′ के सभागार में रविवार को ‘सावन मिलन महोत्सव’ का आयोजन किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम में दो – दो ”सावन क्वीन” चुनी गईं। एक 40 साल से कम उम्र की महिलाओं वाली और दूसरी 40 से ज्यादा उम्र की महिलाओं के वर्ग में। 40 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं के वर्ग में ईशा तथा 40 वर्ष से ज्यादा उम्र की महिलाओं में निना जैन ने सावन क्वीन का खिताब जीता

रैंप वॉक, महिला नृत्य और महिला संगीत का आयोजन 

इस दौरान  कई अन्य और मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘रैंप वाक’ ‘महिला नृत्य ’ ‘महिला संगीत’ और ‘मेहंदी प्रतियोगिता’ की धूम रही। हरी रंगीन परिधान में मानो प्रकृति सुंदरता मंगलम सिटी के सजी- धजी महिलाओं के रूप उतर आईं हों। इस आयोजन में निना जैन, सरिता यादव, सरिता (बॉबी), पुष्पा मिश्रा, नीतू, प्रेरणा, पायल अक्षय, भावना, नमिता, उमा लाल, कल्पना, डॉ. खुशबू, मंजू , ईशा, सोना, छंदा, रंजना सिंह, मंजू शर्मा, सोमा शर्मा, शाक्षी, रीना सिंह, रिंकू सिंह, सायंतिका दत्ता सिंह, जुहिता बासु, उर्बशी सिन्हा, निधि,पदामिनी साव, पालवी प्रिया, सुदेशना,सुमित्रा, सुसमा, निकी और प्रीति मिश्रा ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। 

ये महिलाएं बनीं सावन क्वीन की विजेता व उपविजेता

‘मंगलम सावन क्वीन (40 सावन से कम) श्रीमती ईशा, प्रथम उपविजेता सायंतिका, द्वितीय उपविजेता जुहिता व सावन क्वीन (40 सावन से ज्यादा) श्रीमती निना जैन, प्रथम उपविजेता पुष्पा मिश्रा, द्वितीय उपविजेता सरिता ( बॉबी) रही। धारा हरा भरा रहे, प्रकृति सदा हम पर अपनी कृपा बनाये रखे, इसी कामना के साथ इस महोत्सव का समापन हुआ।

Share this:

Latest Updates