Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bollywood update : 18 साल बाद अभिनेता फरदीन खान और नताशा माधवानी लेंगे तलाक

Bollywood update : 18 साल बाद अभिनेता फरदीन खान और नताशा माधवानी लेंगे तलाक

Mumbai news, Bollywood news, actor Fardeen Khan, Natasha madhvani, Maya Nagari, Bollywood pulse :  आखिरकार बॉलीवुड अभिनेता फरदीन खान ने 18 साल बाद अपनी पत्नी नताशा माधवानी से तलाक लेने का फैसला कर लिया है। अभिनेता फरदीन खान ने अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री मुमताज की बेटी नताशा माधवानी से शादी की थी। फरदीन और नताशा अब तलाक लेना चाहते हैं। हालांकि इस बिंदास जोड़ी ने अब तक अपने ब्रेकअप को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है। लेकिन बॉलीवुड गलियारे में यह चर्चा तेज हो चुकी है कि दोनों आपसी सहमति से अलग होने जा रहे हैं।

पिछले एक साल से दोनों रह रहे हैं अलग-अलग

Fardeen Khan Natasha 2

 बता दें इस कपल की जिंदगी में पिछले कुछ समय से चीजें ठीक नहीं चल रहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फरदीन- नताशा भले ही तलाक लेने जा रहे हों, लेकिन उन्होंने सुनिश्चित किया कि बच्चों की परवरिश पर इसका कोई बुरा असर न पड़े। दोनों की प्राथमिकता अपने बच्चों की भलाई ही  है। पता चला है कि वे सालभर पहले से अलग रह रहे हैं। फरदीन मुंबई में हैं, जबकि नताशा लंदन में रह रही हैं।

2005 में की थी दोनों ने शादी

गौरतलब है कि अभिनेता फरदीन और नताशा दिसंबर 2005 में शादी के बंधन में बंधे थे। उनके दो बच्चे भी हैं। सार्वजनिक जीवन में दोनों बच्चे बहुत कम साथ नजर आते हैं। फरदीन खान अपने जमाने के मशहूर अभिनेता फिरोज खान के बेटे हैं। उन्होंने साल 1998 में फिल्म ‘प्रेम अगन’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्हें ‘जंगल’, ‘हे बेबी’ और ‘नो एंट्री’ जैसी फिल्मों के लिए आज भी याद किया जाता है। नताशा माधवानी भी फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

Fardeen Khan Natasha

Share this:

Latest Updates