Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Amazing Earning : अपने खूबसूरत पांवों को दिखाकर लाखों  की कमाई…

Amazing Earning : अपने खूबसूरत पांवों को दिखाकर लाखों  की कमाई…

Really Amazing Earning, Woman Earns Money With Her Feet : दुनिया में पैसे कमाने के इतने तरीके हैं कि उसकी जानकारी बहुत मुश्किल है। सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफार्म पर पैसे कमाने के तरीकों की कुछ न कुछ रोजाना जानकारी मिलती रहती है। हाल ही में एक महिला द्वारा अपने खूबसूरत पावों की तस्वीरें दिखाकर लाखों की कमाई की बात सामने आई है। सुनकर यह आश्चर्यजनक तो लगेगा ही। अगर खूबसूरत पांव को देखने के लिए मर्द लाखों खर्च कर सकते हैं, तो समझिए शक्ल-सूरत देखकर क्या हो सकता है। 

कोई खास मेहनत की जरूरत नहीं

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक क्रेसी स्वीट (Chrissy Sweet) नाम की महिला सिर्फ अपने पांवों की पिक्चर्स के ज़रिये घर बैठे पैसे कमा रही है। इसके लिए उसे कोई खास मेहनत करने की ज़रूरत नहीं होती है और मर्द उसके पांवों को देखने के लिए ही हंसते-हंसते हज़ारों और लाखों रुपये उस पर लुटा रहे हैं। 

2 साल में दो करोड़ की कमाई

क्रेसी स्वीट (Chrissy Sweet) का दावा है कि वो अपनी फोटो फन विद फीट नाम के प्लेटफॉर्म पर बेच रही हैं और उसने पिछले 2 साल के अंदर-अंदर £190,000 यानी भारतीय मुद्रा में 2 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा डाले हैं। क्रेसी का कहना है कि वो बार में नौकरी करती थी और एक हेयरड्रेसर के तौर पर भी एक्स्ट्रा पैसे कमाया करती थी। कोविड के दौरान उसकी नौकरी छूट गई थी और दोबारा ज्वाइन करने में भी दिक्कत थी। ऐसे में उसने पांवों की तस्वीरें बेचनी शुरू कर दी और उसे अच्छी कमाई होने लगी।

Share this:

Latest Updates