Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Instant Action : BSF के जवानों ने बॉर्डर पर फिर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया, सर्च अभियान…

Instant Action : BSF के जवानों ने बॉर्डर पर फिर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया, सर्च अभियान…

National News Update, Jammu Kashmir, Rs Pura,  BSF Jawans Again Killed Pakistani Intruder : पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहा है। घुसपैठियों को लगातार सीमा पार कराने की कोशिश की जा रही है, लेकिन हमारे बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के जवान ताबड़तोड़ एक्शन ले रहे हैं। ताजा मामले में जम्मू कश्मीर में बीएसएफ ने एक बार फिर सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश को विफल कर दिया है। जम्मू कश्मीर के आरएसपुरा के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आतंकी घुसपैठ की कोशिश हो रही थी। सीमा सुरक्षा बल ने उस घुसपैठिये को मार गिराया, फिलहाल अब सेना द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

इस तरह घुसपैठ को किया विफल 

बीएसएफ ने सोमवार को कहा कि जम्मू के अरनिया सेक्टर में इंटरनेशनल बॉर्डर यानी अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया गया। बीएसएफ जवानों ने 30-31 जुलाई की मध्यरात्रि में, अरनिया सीमा क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार संदिग्ध गतिविधि देखी और एक घुसपैठिए को बीएसएफ बाड़ की ओर आते देखा गया। बीएसएफ ने कहा, “जवानों ने घुसपैठिए को मार गिराया और घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।”

Share this:

Latest Updates