Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bollywood : … और इतने बड़े आर्ट डायरेक्टर ने अपनी जीवन लीला…

Bollywood : … और इतने बड़े आर्ट डायरेक्टर ने अपनी जीवन लीला…

National News Update, Maharashtra, Mumbai, Art Director Nitin Desai Committed Suicide: फिल्म इंडस्ट्री से बुधवार को अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बॉलीवुड के फेमस आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली है। खबरों की मानें तो मुंबई में एनडी स्टूडियो में नितिन देसाई ने आत्महत्या की है। बताया जा रहा है कि नितिन पर कुछ दिन पहले 51 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगा था।

इन हिट फिल्मों में किया था काम

आपको बता दें, नितिन देसाई ने फिल्म हम दिल दे चुके सनम, लगान, देवदास, जोधा अकबर और प्रेम रतन धन पायो जैसी फिल्मों का सेट डिजाइन किया था। उन्हें चार बार बेस्ट आर्ट डायरेक्शन का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था।

एडवरटाइजिंग एजेंसी ने लगाया था धोखाधड़ी का आरोप

गौरतलब है कि मई में एक एडवरटाइजिंग एजेंसी ने देसाई पर 51.7 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। एजेंसी ने कहा था कि 3 महीने तक काम करवाने के बावजूद देसाई ने पैसा नहीं दिया था। हालांकि, नितिन देसाई ने इन आरोपों का खंडन किया था। उन्होंने कहा था कि एजेंसी पहले भी उन पर इस तरह के आरोप लगा चुकी है।

Share this:

Latest Updates