Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Golden opportunity : राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता मे भाग लेने झारखंड टीम गुवाहाटी रवाना

Golden opportunity : राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता मे भाग लेने झारखंड टीम गुवाहाटी रवाना

7th national gatka championship, Dhanbad sports news : असम के गुवाहाटी स्थित कर्मवीर नवीन चन्द्र बोरडोलिया इंडोर स्टेडियम मे 4 से 6 अगस्त तक आयोजित होने वाले 7 वीं राष्ट्रीय गतका चैम्पियनशिप मे भाग लेने के लिए 90 सदस्यीय झारखंड गतका टीम दो भाग मे गुवाहाटी के लिए रवाना हुई. इसकी जानकारी देते हुए गतका एशोसियेशन ऑफ झारखंड की सचिव श्रीमति विद्या ने बताया की आरती कुमारी, राजीव सिंह, पंचम शर्मा एंव पप्पू कुमार की अगुवाई मे आसनसोल से लगभग 75 वा पलामू से सुमित बर्मन के नेतृत्व मे 15 खिलाड़ी,कोच ,मैनेजर रवाना हुए.

असम के राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

7 वीं राष्ट्रीय गतका चैम्पियनशिप का उद्घघाटन असम के राज्यपाल करेंगें, साथ ही मुख्यमंत्री भारत सरकार मे केबिनेट मंत्री वा आसाम खेल विभाग के निदेशक भी अपना समय देंगें. इस चैम्पियनशिप मे शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ीयों के लिए खेलो इंडिया वा नेशनल गेम्स मे अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का सुनहरा अवसर रहेगा.
झारखंड गतका टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे शानदार प्रदर्शन करे इसके लिए गतका एशोसियेशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष केशव हारोडिया,कोषाध्यक्ष दिनेश मंडल, राजकमल सरस्वती विधा मंदिर के प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा,धनबाद पब्लिक स्कूल हिरक ब्रांच की प्राचार्या पुर्निमा सिल,बोकारो एम.जी.एम. स्कूल के प्राचार्य फादर एह.सी.वर्गीस, पलामु गतका संघ के अध्यक्ष ,धनबाद मार्सेल आर्ट सेंटर के डायरेक्टर सहित तोराब खान, अरूण कुमार, सुदिप चक्रवर्ती,राहुल शर्मा,संजय रवानी,अंजली सिंह ने भी अपनी शुभकामनांए दी है.

Share this:

Latest Updates