Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Vidhan sabha : जरूरत पड़ी, तो सीसीएल पर मुआवजे के लिए सर्टिफिकेट केस भी करेंगे : रामेश्वर उरांव

Vidhan sabha : जरूरत पड़ी, तो सीसीएल पर मुआवजे के लिए सर्टिफिकेट केस भी करेंगे : रामेश्वर उरांव

Jharkhand Update News, Ranchi, Vidhan sabha, Rameswar Orawan Replied Presdip Yadav : : झारखंड सरकार के वित्त मंत्री डॉक्टर रामेश्वर उरांव ने विधानसभा के मॉनसून सत्र में विधायक प्रदीप यादव के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि 2018 तक राज्य सरकार ने काफी कोशिश की थी कि खदान के एवज में राज्य सरकार की जमीन का मुआवजा उसे दिया जाये। लेकिन केन्द्र का कोयला मंत्रालय हमेशा यह कह कर टालता रहा कि माइंस पर केन्द्र का अधिकार है, इसलिए मुआवजे का अधिकार राज्य सरकार को नहीं है। 

वित्त मंत्री ने सदन को जानकारी देते हुए कहा कि सरफेस लैंड पर राज्य सरकार का, जबकि सब सरफेस लैंड पर केन्द्र सरकार का अधिकार होता है। इस लिहाज से केन्द्र से राज्य सरकार मुआवजे की मांग कर सकती है। अगर इसके लिए जरूरत पड़ी, तो सीसीएल समेत माइनिंग करनेवाली तमाम केन्द्रीय एजेंसियों पर सर्टिफिकेट केस किया जा सकता है। दूसरा विकल्प यह है कि हम नीति आयोग के पास अपनी बातों को रखें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश पर ईस्टर्न जोनल काउंसिल की बैठक में उन्होंने इस बात को रखा था और उन्होंने सहमति भी दी थी, जिसके बाद केन्द्र सरकार ने कोयला मंत्रालय के माध्यम से राज्य सरकार को 2500 करोड़ रुपये दिये हैं। 

मतलब यह है कि यह पहली किस्त है और इससे एक बात साफ है कि केन्द्र ने राज्य की बातों को समझा है और माना भी है। वित्त मंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष राज्य में सूखा पड़ा था। केन्द्र की टीम ने दो बार राज्य का दौरा भी किया था। इसलिए इंतजार करना चाहिए। हमें अपनी मांग जारी रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोयला सप्लाई बंद करना सॉल्यूशन नहीं है, क्योंकि ऐसा करने से कई राज्य प्रभावित होंगे। साथ ही, हमारे मजदूरों पर, रॉयल्टी पर भी प्रतिकूल प्रभाव दिखाई देगा। 

Share this:

Latest Updates